― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : बिना परिचालक संचालित होंगी रोडवेज बसें

Jaunpur News : बिना परिचालक संचालित होंगी रोडवेज बसें

जौनपुर धारा, जौनपुर। राज्य सड़क परिवहन निगम वाराणसी परिक्षेत्र में नॉनस्टॉप बसों की संख्या बढ़ने वाली है। ट्रायल के तौर पर वाराणसी-गाजीपुर नॉनस्टॉप बस सेवा की सफलता के बाद वाराणसी-जौनपुर रूट पर नॉनस्टॉप बस सेवा शुरू होगी। इसमें भी बिना परिचालक के बसें संचालित होंगी। कैंट बस स्टेशन से टिकट लेकर यात्री बस में सवार होंगे और जौनपुर में उतरेंगे। उधर, जौनपुर डिपो से टिकट लेकर यात्री बस में बैठेंगे और वाराणसी में उतर सकेंगे। इस रूट को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। किराया,समय और रूट को लेकर मंथन किया जा रहा है। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार अंडर रीजन वाराणसी-जौनपुर सेवा के बाद नॉनस्टॉप बस सेवा को अन्य रीजन में भी इस तरह से लागू कराए जाने पर जोर दिया जाएगा। इसमें बिना परिचालक के बसें संचालित होंगी। वाराणसी-गाजीपुर रूट पर नॉनस्टॉप सेवा को यात्री पसंद कर रहे हैं। ढाई घंटे में यात्रियों का सफर पूरा हो रहा है। टिकट को लेकर कोई झंझट नहीं है, 105 रुपये प्रति टिकट लेकर बस में सवार हो रहे हैं और अपनी मंजिल पर उतर रहे हैं।

Share Now...