Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : बढी दस्त और बुखार के मरीजों की संख्या

Jaunpur News : बढी दस्त और बुखार के मरीजों की संख्या

जौनपुर धारा, जौनपुर। कभी गर्मी कभी ठंड के चलते दस्त और बुखार से जिला अस्पताल मरीजों की संख्या में बढ़ती जा रही है। अस्पताल में इलाज के लिए 1143 मरीज पाए गएं हैं। जिले में उमस भरी गर्मी से जिला अस्पताल में ज्यादातर मरीज उल्टी, दस्त और पेट दर्द के मामले पहुंच रहे हैं। सोमवार को अस्पताल मरीजों से पट गया। इसमें कुछ मरीजों को भर्ती कर इलाज करना पड़ा। चिकित्सकों की मानें तो डायरिया एक जलजनित बीमारी है। गर्मी बढ़ते ही लोग अपनी प्यास बुझाने के लिए कहीं से भी पानी पी लेते हैं। इस मौसम में हमेशा साफ पानी या पानी को उबाल कर ही पीना चाहिए। सीएमएस डॉ.केके राय ने बताया कि गर्मी में बच्चों का खास ख्याल रखने की जरूरत है। बच्चों को दूषित पानी या फिर बाहर दुकान की बनी चीजें ना खाने दे। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। गर्मी से बचाव के लिए बच्चों का ख्याल रखना चाहिए।

Share Now...