जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रमुख सचिव के.रविंद्र नायक ने विकासखंड बदलापुर के अस्थाई गो-आश्रय स्थल शाहपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी द्वारा संरक्षित गोवंश के संबंध में जानकारी ली गई। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि गोआश्रयस्थल में लगभग 265गोवंश संरक्षित किए गए है। नोडल अधिकारी ने गोवंश को दिए जाने वाले चारे, पेयजल की उपलब्धता, चारागाह की जमीन, इयर टैगिंग इत्यादि के संबंध में जानकारी लेते हुए सीवीओ को निर्देशित किया गया कि नेपियर घास लगाई जाए तथा गोबर से वर्मिकंपोस्टिंग की जाए। पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से गोवंशो के स्वास्थ्य की जांच की जाए। इलाज के अभाव में किसी भी गोवंश की मृत्यु न हो। नोडल अधिकारी के द्वारा विधि विधान से गौमाता की पूजा अर्चना की गईं और उन्हें गुड और केला खिलाया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, उप जिलाधिकारी बदलापुर योगिता सिंह, मुख्यपशु चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, ग्राम प्रधान लाल साहब यादव, केयर टेकर राहुल यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
Jaunpur News : प्रमुख सचिव ने किया अस्थाई गो-आश्रय स्थल शाहपुर का निरीक्षण



