Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

आजमगढ़। महिलाओं और बालिकाओं के सुरक्षार्थ और स्वालंबन के लिए चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के तहत पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : पूर्व सांसद धनंजय सिंह के माता को श्रद्धांजलि देने...

Jaunpur News : पूर्व सांसद धनंजय सिंह के माता को श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

जौनपुर धारा, जौनपुर। पूर्व सांसद धनंजय सिंह की माँ लालती देवी की 22वीं पुण्यतिथि सोमवार को उनके पैतृक गांव बंसफा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा मे आये हुए जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, चिकित्सकों, समाजसेवियों, व्यापारियों के साथ आम जन मानस का दिनभर आना जाना लगा रहा। देर शाम तक लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया। उक्त अवसर पर श्रद्धांजलि देने वालो की भारी भीड़ उमड़ी रही। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला धनंजय सिंह व पूर्व विधायक राजदेव सिंह ने आभार ज्ञापित किया।

बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री जमा खान ने स्वर्गीय लालती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीया लालती देवी उदारता, सादगी, परिश्रम और जीवन के उच्च मूल्यों के प्रतिमान थीं। मां त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति होती है वह अपने बच्चे की कुशलता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने को तत्पर रहती है। मिर्जापुर के विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह ने कहा कि उन्होंने सदैव गरीब, असहायों की भलाई के लिए कार्य किया है। विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर ने कहा माँ का प्रेम निःस्वार्थ होता है पुत्रो की सेवा करते हुए वह कभी नही सोचती कि उसके उपकारों का प्रतिफल मिलेगा। फैजाबाद के पूर्व विधायक खब्बू तिवारी व विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा कि स्वर्गीया लालती देवी में एक आदर्श माँ के सारे गुणों का समावेश था। इससे पहले पूर्व सांसद धनंजय सिंह व विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू सुबह ही जिला अस्पताल में जाकर मरीजों को फल वितरित किया। घर पर ही एक दिन पूर्व शुरू हुए श्रीरामचरित मानस पाठ के समापन के पश्चात हवन पूजन के साथ प्रसाद वितरण किया गया।इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व प्राचार्य डा.समर बहादुर सिंह, ब्लाक प्रमुख संजय सिंह, विनय सिंह, राहुल सिंह, वंशराज सिंह, संदीप सिंह, अरविंद सिंह मखडू, डॉ.तेज सिंह, डा.विनोद सिंह, डा.विनोद कनौजिया, व्यापारी नेता इंदू सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल, डॉ.अंजना सिंह, पप्पू माली, शिक्षक नेता रमेश सिंह, अमित सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ओम प्रकाश सिंह प्रतिनिधि, जितेंद्र सिंह दादा, दिनेश सिंह, शिवेंद्र सिंह, नवीन सिंह, राजेश सिंह, बमभोले सिंह, पंकज सिंह, अशोक सिंह,आदि उपस्थित रहे।

मरीजों में किया फल वितरण, जाना हाल

धनंजय सिंह ने सुबह जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किया। अस्पताल में भर्ती मरीजों की समस्याओं को सुनकर उसके निदान हेतु चिकित्सकों को निर्देशित किया। उनके साथ एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू भी मौजूद रहे। आभार पूर्व विधायक राजदेव सिंह ने ज्ञापित किया। विधान परिषद सदस्य बृजेश कुमार सिंह ‘प्रिंसू’ ने कहा कि स्व.लालती देवी में एक आदर्श माँ के सारे गुणों का समावेश थे। उन्होंने सदैव गरीब, असहायों की भलाई के लिए कार्य किया।

Share Now...