Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर डेढ़ सौ वाहनों किया...

Jaunpur News : पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर डेढ़ सौ वाहनों किया चालान

जौनपुर धारा,जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के कबुलपुर तथा जफराबाद कस्बे में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। जिसमे डेढ़ सौ से ज्यादा वाहनों का चालान किया गया। यह अभियान सीओ सिटी के नेतृत्व में चलाया गया। चेकिंग के दौरान बिना कागजात के वाहनों में हड़कम्प मचा रहा। सीओ सिटी देवेश सिंह थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव मय फोर्स वाहनों के कागजात, हेलमेट, चार पहिया वाहनों में बेल्ट आदि की चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान कई बॉइक सवार भागते नजर आए। सीओ सिटी ने बताया कि ऊक्त दोनों स्थानों पर कुल 158दो पहिया तथा चार पहिया वाहनों का चालान हुआ। इन वाहनों से कुल दो लाख दो हजार 500रुपये का राजस्व वसूला जाएगा। उन्होंने कहा कि यह चेकिंग अभियान अभी चलता रहेगा। चेकिंग अभियान में इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह, राजेश सेंगर, हरिशंकर प्रजापति, विपुल राय आदि रहे।