जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के घनश्यामपुर पुलिस चौकी पर तैनात एक पुलिसकर्मी का वन माफियाओं से रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पुलिस चौकी के सामने एक पिकअप वाहन में सवार व्यक्ति पुलिसकर्मी को अवैध कटाई के बदले कमीशन देता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में लंबे समय से हरे पेड़ों की अवैध कटाई हो रही है, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों की मिलीभगत की बातें पहले भी उठ चुकी हैं। इस संबन्ध में पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया गया है और जांच के लिए इसे क्षेत्राधिकारी बदलापुर को सौंपा गया है। दोषी पाए जाने पर सम्बंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
Jaunpur News : पुलिसकर्मी पर रिश्वतखोरी का आरोप, वीडियो वायरल



