― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : पान दरीबा में हो रही श्रीमद् भागवत कथा की...

Jaunpur News : पान दरीबा में हो रही श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा में श्रद्धालु हुए भाव विभोर

  • हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की गीत पर नृत्य करते नजर आए भक्तगण

जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर के आजमगढ़ रोड पर हनुमान मंदिर के सामने स्थित  पान दरीबा में इन दिनों श्रीमद् भागवत कथा की भव्य अमृत वर्षा हो रही है।

आपको बताते चलें कि राम बोध चौरसिया द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में राम हर्षण कुञ्ज अयोध्या धाम के कथावाचक परम पूज्य उमादास  महाराज द्वारा अत्यंत मनोहारी श्रीमद् भागवत कथा कही गई। कथा के पांचवे दिन महाराज ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का मार्मिक वर्णन किया। कथा में उन्होंने बाल लीला, कालिया दमन, गोवर्धन धारण आदि लीलाओं की संगीतमयी अमृत वर्षा की। जिसमें नगरवासी भाव-विभोर होकर आनंद में गोता लगा रहे थे। वहीं महिलाएं भागवत कथा के आनंद में वशीभूत होकर नृत्य कर रही थीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में ज्ञानचंद, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष  ओमप्रकाश जायसवाल, डॉ.अतुल यादव, शत्रुद्र प्रताप सिंह सहित आदि उपस्थित रहें। कथा का रसपान करने में नगरवासियों के साथ-साथ परिवार के भी सदस्य पूरी तरह से शामिल थे, जिसमें विपिन चौरसिया, प्रेम नारायण चौरसिया, शैलेश चौरसिया, सतीश चौरसिया, अरुण चौरसिया व अमित चौरसिया आदि उपस्थित रहें। कथा कार्यक्रम की सुचारू व्यवस्था में शिवा गुप्ता(भोला) विवेक सोनी (मास्टर) मोनू चौरसिया, गोविन्दा चौरसिया व मुन्ना, सुरेंद्र चौरसिया, आदि लोगों ने अहम योगदान दिया। इस अवसर पर सतीश चौरसिया ने जौनपुर धारा संवाददाता शैलेश नाग से बातचीत करते हुए बताया कि यह कथा कार्यक्रम 12 नवम्बर तक चलेगा तथा 13 नवम्बर को शाम 4 बजे भव्य भण्डारे का आयोजन किया गया है।

Share Now...