जौनपुर धारा, जौनपुर। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के जौनपुर शाखा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि संगठन ऊर्जा क्षेत्र में किसी भी प्रकार के निजीकरण को स्वीकार नहीं करता एवं निजीकरण की बजाय कॉरपोरेशन में सुधार के कार्यक्रम लागू किए जाने चाहिए। उन्होने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि विभाग के अंदर सुधार कार्यक्रमों के द्वारा स्थितियां बदली जा सकती हैं। कॉरपोरेशन में केस्को का प्रदर्शन इसका जीता जागता उदाहरण है, जहां ऊर्जा प्रबंधन एवं विद्युत कर्मियों के संयुक्त प्रयास से विद्युत वितरण व्यवस्था वित्तीय रूप से एवं बेहतर उपभोक्ता सेवा सुनिश्चित करने में सक्षम बनी। इसके अतिरिक्त देश के कई सार्वजनिक उद्यम जैसे एनटीपीसी, एनएचपीसी, बीएचईएल आदि द्वारा अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मिसाल कायम की गई है।पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रस्तावित निजीकरण के संबंध संगठन के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसका जौनपुर के सभी सदस्य जूनियर इंजीनियर/प्रोन्नत अभियंताओं द्वारा अक्षरशः पालन किया जायेगा। उक्त आशय की जानकारी अहियापुर उपखण्ड कार्यालय के कोतवाली फीडर अवर अभियंता सुरेन्द्र यादव ने दी।
― Advertisement ―
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान
जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Jaunpur News : निजीकरण का पक्षधर नहीं है जेई संगठन

Previous article


