― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : डीएम ने किसान रजिस्ट्री कैम्प का किया निरीक्षण

Jaunpur News : डीएम ने किसान रजिस्ट्री कैम्प का किया निरीक्षण

जौनपुर धारा, सिकरारा। डीएम डॉ.दिनेश चंद्र द्वारा रोस्टर जारी कर जिले की समस्त राजस्व गांवो में शिविर लगाकर किसान रजिस्ट्री की जा रही है। वहीं सिकरारा विकास खण्ड क्षेत्र में स्थित प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर पुलगुजर मंगलवार को लगे फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का डीएम दिनेशचन्द्र सिंह ने निरीक्षण किया। कैम्प में मौजूद किसानों का डीएम ने खुद ओटीपी वेरिफाई कर रजिस्ट्रेशन किए और जरूरी जानकारी दिए। डीएम ने कहा कि किसान सम्मान निधि जारी रखने के लिए तथा किसानों को समस्त सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री कैंप में पहुंच कर रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं। शिविर में तीन किसानों अवधेश, मुलायम एवं रामशंकर का जिलाधिकारी द्वारा स्वयं फार्मर रजिस्ट्री किया गया, उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री में किसान का आधार नंबर, खेत का रकवा नंबर, खसरा नंबर, मोबाइल नंबर आदि का विवरण दर्ज किया जाएगा। किसान कार्ड से फायदे बताते हुए जिलाधिकारी डा.दिनेश चंद्र ने बताया कि अभी तक किसान को किसी भी तरह का ऋण लेने के लिए बार-बार राजस्व रिकार्ड देना पड़ता है, किसान रजिस्ट्री होने पर उसके नंबर को संबंधित एप पर डालकर उसका पूरा विवरण देखा जा सकेगा, इससे किसान कल्याण की योजनाएं बनाने और उसके क्रियान्वयन में आसानी होगी, लाभार्थियों को सत्यापन कृषि उत्पाद के विपणन और अन्य वित्तीय मामलों में सहूलियत होगी। इससे पहले जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया। डीएम ने बच्चों से आज बने मिड डे मील के बारे में जानकारी ली और प्रधानाध्याक रामेंद्र यादव को मिड डे मील चार्ट लगाने को निर्देशित किया। कक्षाओं में जाकर शिक्षण कार्य की जानकारी लेने के साथ बच्चों को अपने हाथ से चॉकलेट वितरित किया। इस मौके पर आईएस बी.कृष्ण कुमार मिश्रा, सचिव वीरेंद्र सरोज प्रधान, जगदीश यादव, आशीष यादव व लेखपाल सहित गांव के किसान मौजूद रहे।

Share Now...
Previous article
Next article