― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : डीएम-एसपी ने मृतक अनुराग के परिजनों से की मुलाकात

Jaunpur News : डीएम-एसपी ने मृतक अनुराग के परिजनों से की मुलाकात

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक डॉ.अजयपाल शर्मा ने थाना गौराबादशाहपुर के अंतर्गत कबीरूद्दीनपुर गांव में वर्षों पुराने जमीन विवाद में मृतक अनुराग यादव के परिजनों से कलेक्ट्रेट सभागार में मुलाकात की।इस दौरान अधिकारियों ने परिजनों को अब तक कृत कार्रवाई के संबंध में अवगत कराया और परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। अधिकारियों ने कहा कि इस घटना में जो भी दोषी है उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है और परिजनों को न्याय दिलाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस घटना की सुनवाई के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व इस घटना की जांच कर रहे है। जिन्हे शीघ्र अति शीघ्र जांच पूर्ण कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आगे की कार्यवाही की जा सके।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, उप जिलाधिकारी सदर पवन सिंह, डीजीसी क्रिमिनल सहित अन्य और अनुराग के परिजन व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share Now...