― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : ट्रांसफार्मर में करंट आने से प्राइवेट लाइनमैन झुलसा, मुकदमा...

Jaunpur News : ट्रांसफार्मर में करंट आने से प्राइवेट लाइनमैन झुलसा, मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पूरा मुकुंद गांव में मंटू कार्लो कंपनी के द्वारा बिना शटडाउन लिए कराए जा रहे विद्युत कार्य के दौरान बिजली की चपेट में आने से बुधवार की शाम सिंगरामऊ निवासी प्राइवेट लाइनमैन अजय गौतम गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे आनन-फानन में बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां हालात गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल के डॉक्टर ने भी वाराणसी रेफर कर दिया। इस सम्बंध में गुरुवार की दोपहर क्षेत्राधिकारी बदलापुर प्रतिमा वर्मा अपना बयान जारी करते हुए बताया कि मंटू कार्लो कंपनी के मैनेजर द्वारा बिना शटडाउन लिए बिजली का कार्य कराया जा रहा था। जिससे यह हादसा हुआ। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर तीन लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Share Now...