जौनपुर धारा,जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर इजरी बाजार में शनिवार की शाम को एक टुरिस्ट वाहन की चपेट में आ जाने से एक 65वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। कोडरी गांव निवासी राममूरत सरोज 65 अपने घर से किसी काम के लिए शनिवार की शाम इजरी बाजार आये थे। सड़क पार करते समय वाराणसी से जौनपुर की तरफ आ रही एक टूरिस्ट बस की चपेट में आ जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से गंभीर रूप से घायल वृद्ध को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी ले गये।
― Advertisement ―
मन लेकर आया माता रानी के भवन में… भक्ति जागरण में झूमे श्रद्धालु
माँ शारदा चौरा देवी मंदिर में मनोहारी झांकियों ने बांधा समांमुंगराबादशाहपुर। गुड़हाई मोहल्ला स्थित माँ शारदा चौरा देवी मंदिर परिसर में गुरुवार देर रात...
Jaunpur News : टूरिस्ट वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग घायल, हालत गम्भीर

Previous article


