Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : गोमती महोत्सव में किया लोक विधाओं का प्रदर्शन

Jaunpur News : गोमती महोत्सव में किया लोक विधाओं का प्रदर्शन

जौनपुर धारा जौनपुर। मां फाउंडेशन व फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन द्वारा गोमती नदी के तट पर दो दिवसीय गोमती महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि जिलाधिकारी दिनेश चंद्र सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा व विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी बैंक चेयरमैन कुँवर वीरेंद्र सिंह, इन्द्रभान सिंह इंदु ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात स्वच्छ गोमती अभियान द्वारा गोमती आरती कर आदि गंगा माँ गोमती को प्रदुषित न करने के संकल्प के साथ 1111आटे से निर्मित दीप दान किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति विभिन्न राज्यों से आए तमाम कलाकारों द्वारा प्रचलित लोक कला  लोक विधाओं का प्रदर्शन किया गया इसको देखकर श्रोता मंत्रमुग्ध होते रहे जिसमें प्रमुख रूप से शैलेश दुबे बिहार, हरिओम तिवारी सुर संग्राम, राजकुमार यादव सुर संग्राम, हास्य एवं व्यंग्य के कवि राधेश्याम भारती, श्वेता प्रियंशि, बिट्टू किन्नर, कठघोड़वा नृत्य, विकास रागी, अभिषेक मयंक, कृष्णा मौर्य नीतेश सिंह, सविता मौर्य शामिल हुए। सामाजिक व सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विमल सिंह महादेव सेना, शिराज अहमद आसरा द होप ट्रस्ट, उर्वशी सिंह अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट, अंजना सिंह राष्ट्रीय हिन्दू भगवा वाहिनी, लेखक एवं कवि जयंती प्रसाद जगमग, लेखिका समाजसेविका डॉ. ज्योति दास, संगीत घराने से पंडित सूर्य प्रकाश मिश्र बल्ला गुरु, अभिनेता आशीष माली, लोकगायक गुलाब राही आदि को सम्मानित िकया गया। पूर्व विधायक डॉ हरेंद्र प्रसाद सिंह, नगर पालिका परिषद जौनपुर के पूर्व अध्यक्ष दिनेश टण्डन, डॉ. मनोज वत्स, निखिलेश सिंह सम्मिलित हुए। आयोजक संस्था उपाध्यक्ष सुधांशु सिंह, प्रणविजय सिंह, अजय यादव व नित्यानंद पांडेय ने स्वागत किया, संस्थाध्यक्ष दीपक सिंह अवधेश श्रीवास्तव, अगम यादव ने आभार व्यक्त किया व संचालन सलमान सेख ने किया।