जौनपुर धारा, जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ता संघ अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच भारत के बैनर तले अधिवक्ताओं के एक समूह नगर मजिस्ट्रेट से मिलकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि हाल ही ‘राजस्थान सरकार’ एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट’ को विधान में पारित कर प्रदेश में लागू कर दिया गया है। पूरे प्रदेश में पक्षकारों द्वारा द्वेष भावना रखते हुए एडवोकेट पर निरन्तर जानलेवा हमले हो रहे है। यहाँ तक कि हत्या भी कर दी जाती है। परन्तु वकीलो के लिये प्रदेश में कोई सुरक्षा व्यवस्था नही की गयी है। जबकि वकील आफिसर आफ द कोर्ट कहलाता है परन्तु उस पद के अनुरूप कोई भी सुरक्षा प्रदान नही की गयी है। अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर विश्वास जताया है कि प्रदेश मे विभिन्न जिला तहसील के माध्यम से दिये जा रहे ज्ञापनों पर तत्काल प्रभाव से संज्ञान लेते हुए आने वाले विधान सभा सत्र में ‘एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट’ को विधान सभा में पारित कर पूरे प्रदेश मे लागू किया जाय।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
Jaunpur News : अधिवक्ताओं के समूह ने नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन



