― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : समारोह में बंद हों देवी देवताओं के वेशभूषा वाले...

Jaunpur News : समारोह में बंद हों देवी देवताओं के वेशभूषा वाले नृत्य : प्रो.अजय दुबे

जौनपुर धारा, जौनपुर। अपोलो वर्ल्ड स्कूल पराऊगंज कुटीर चक्के में आयोजित संगोष्ठी वर्तमान परिवेश में सामाजिक एवं वैवाहिक परंपराओं पर मुख्य वक्ता रोवर्स रेंजर्स जिला कमिश्नर तथा पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षा संकाय के डीन प्रोफेसर अजय कुमार दुबे ने अपने उदबोधन में कहा कि वैवाहिक आयोजनों, जयमाल आदि के समय देवी देवताओं के वेशभूषा में आयोजित नृत्य अविलंब बन्द होने चाहिए तथा जन सामान्य द्वारा विरोध की आवश्यकता भी है। धन के अहंकार में चूर अभिभावकों को ज्ञात होना चाहिए कि वह भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा के सोलह संस्कारों में से एक संस्कार विवाह को पूर्ण करने जा रहे हैं, न कि उनके पुत्र या पुत्री जग जीतने जा रहे हैं। प्रोफेसर दुबे ने कहा कि फिल्मों, टीवी चैनलों तथा धारावाहिकों में दिखाए जाने वाले कार्यक्रम प्री-वेडिंग सेरेमनी, गोद भराई,रिंग सेरेमनी, हल्दी, मेहंदी कार्यक्रम आदि चोंचलेबाजी को मध्यम वर्ग इतना ज्यादा महत्वपूर्ण समझने लगा है कि मूल वैवाहिक कार्यक्रम, मंत्रोच्चारण आदि को महत्वहीन समझने लगा है। प्रबंधक प्रवीण मिश्र ने कहा कि वैवाहिक आयोजनों में सम्पूर्ण सड़क को इस तरह बाधित कर, अतिक्रमण कर के नृत्य, बैंड बाजा आदि बजाया जाता है कि कोई भी जनसामान्य, मरीज, एम्बुलेंस आदि भी अपने गंतव्य या अस्पताल नहीं पहुंच पाते हैं और प्रशासन आंखे बंद कर लेता है। मृत्युंजय सिंह ने रात्रि 10बजे के बाद बैंड बाजा पर रोक लगाने की आवश्यकता बताई। दुर्भाग्यपूर्ण है कि जनमानस भी पीड़ित होने के बावजूद कहीं भी विरोध दर्ज नहीं कराती है। संगोष्ठी में धीरज, संतोष यादव एवं संजय मौर्या ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

Share Now...