जौनपुर धारा, सिंगरामऊ। स्थानीय क्षेत्र के बछुआर गांव में स्थित हाईवे पर गुरुवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पशु चिकित्सक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के मेढा गांव निवासी पशु चिकित्सक रामदवर अपने बाइक से ढकवा की तरफ जा रहे थे बछुवार गांव में पहुंचे ही थे कि सुल्तानपुर की तरफ जा रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान उन्हें गंभीर चोट आ गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगरामऊ ले गए। जहां पर चिकित्सक अभिषेक वर्मा ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉ.अभिषेक वर्मा ने बताया कि हेड इंजरी की वजह से इनके सर में गंभीर चोट आई जिसकी वजह से उनकी मौत हो गयी। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुटी हुई हैं। परिजनों ने बताया कि यह प्राइवेट पशु चिकित्सक के रूप में कार्य करते थे।
― Advertisement ―
Jaunpur News : सड़क हादसे में पशु चिकित्सक की मौत


