जौनपुर धारा, जौनपुर। लोक जनसेवा फाउंडेशन ट्रस्ट परिवार ने गुरूवार को आजमगढ़ जनपद के लालगंज पॉवर हाउस में होली के अवसर विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारी को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक अक्षय कुमार गुप्ता ने सभी चयनित संविदा कर्मी को सर्टिफिकेट देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर उन्होंने बताया विद्युत विभाग के लाइन मैनों ने विद्युत व्यवस्था को बनाये रखने के लिये हर समय तत्परता से कार्य करतें है। वे करोना काल हो, गर्मी में तेज धूप हो चाहे बरसात हो बहुत ही जिम्मेदारी से अपने कार्य को अंजाम देतें है। संस्थाध्यक्ष ने बताया कि यह संस्था नेत्रहीन दिव्यांग वृद्ध असहाय, दिव्यांग गरीब लोगों की मदद करना ऐसे अनेक प्रकार के उद्देश्य है। संस्था का अगला कदम गरीब असहाय बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है। इस सम्मानित समारोह में उपस्थित लालगंज के अवर अभियंता संजय कुमार, संदीप कुमार के साथ संस्था के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें।
― Advertisement ―
Jaunpur News : लोक जनसेवा फाउंडेशन ने विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारी को किया सम्मानित


