Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : युवक मोटरसाइकिल व आटो की टक्कर में घायल

Jaunpur News : युवक मोटरसाइकिल व आटो की टक्कर में घायल

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अन्तर्गत नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास गुरुवार को दोपहर करीब 3 बजे सामने से आ रही तेज रफ्तार आटो में हुई आमने-सामने की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार उड़ीसा प्रांत के भुवनेश्वर निवासी विश्व राजन स्विंग (40) पुत्र नंद किशोर (हर घर जल योजना)में बतौर कर्मचारी के रूप में कार्य करते हैं। वह अपनी बाइक से जौनपुर की ओर किसी कार्य वश जा रहे थे। जैसे ही इनकी बाइक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पहुंची कि सामने से आ रही तेज रफ्तार आटो से आमने-सामने की टक्कर हो गई। बाइक सवार दूर जा गिरा, वहीं सिर पर गंभीर चोट लगने से विश्व राजन गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से घायलावस्था में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने बताया कि जानकारी हुई है उचित कार्रवाई की जा रही है।