― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : यातायात माह में 954 वाहनों का हुआ चालान, दी...

Jaunpur News : यातायात माह में 954 वाहनों का हुआ चालान, दी चेतावनी

जौनपुर धारा, जौनपुर। नवम्बर यातायात माह 2024 के तहत जागरूकता अभियान का आयोजन में बुधवार को टीडी इण्टर कॉलेज में लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान यातायात पुलिस ने 954 वाहनों का चालान किया और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों को चेतावनी दी। अपर पुलिस अधीक्षक नगर अरविन्द कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी यातायात/नगर देवेश सिंह, आरटीओ अशोक कुमार श्रीवास्तव और प्रभारी निरीक्षक यातायात जी.डी.शुक्ला ने बच्चों के साथ मिलकर जागरूकता रैली का आयोजन किया। 300 बच्चों ने रैली, क्विज, रंगोली, चित्रकला, पोस्टरकला और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में भाग लिया, सभी बच्चों को यातायात नियमों की शपथ दिलाई गई। मुख्य चौराहों और तिराहों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से यातायात नियमों का प्रचार किया गया। वाहनों को गलत तरीके से खड़ा करने और जाम लगाने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता, तीन सवारी बाइक पर न बैठाने, तेज रफ्तार से वाहन न चलाने और काली फिल्म लगी कारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और नागरिकों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना था।

Share Now...