― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : यम ज्योतिया मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

Jaunpur News : यम ज्योतिया मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

जौनपुर धारा, जौनपुर। जमैथा गांव स्थित माता अखड़ो के दरबार में दीपावली के अगले दिन यम ज्योतिया मेले का आयोजन हुआ। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने गोमती नदी में डुबकी लगाकर उगते सूरज को प्रणाम किया और माता अखड़ो का पूजन-अर्चन किया। महिलाओं ने विशेष रूप से अखड़ो माता के देव स्थल पर कड़ाई चढ़ाकर पूजा की, जबकि बच्चों ने खिलौने और महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन और रेवड़ी-लाई चूड़ा जैसी चीजों की खरीदारी की। ऐसा माना जाता है कि इस मेले का इतिहास बाबा परम हंस की जीवित समाधि से जुड़ा है। मान्यता है कि बाबा परम हंस ने यहाँ तपस्या की थी और उनकी समाधि में यम लोक से एक दिव्य ज्योति प्रकट हुई थी। उसी दिन से यह मेला हर साल दीपावली के दूसरे दिन आयोजित होता है, जिसमें श्रद्धालु गोमती में स्नान कर माता अखड़ो की पूजा करने आते हैं। मंदिर के पुजारी के अनुसार, यह स्थान खासतौर पर नवविवाहित दंपतियों के लिए विशेष महत्व रखता है। यहाँ आकर पति-पत्नी अपने सुखी दाम्पत्य जीवन और अखंड सौभाग्य की कामना करते हैं, और माना जाता है कि उनकी मन्नतें पूरी होती हैं। इस मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही, जिससे कि आयोजन में कोई व्यवधान न हो।

Share Now...