Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त

आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित एवं शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए।

E-Paper 17-06-2026

Homeअपना जौनपुरJaunpur News :  मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

Jaunpur News :  मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के कनकपुर गांव में पुरानी रंजीश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस लिखित शिकायती पत्र के आधार पर शिकायत पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कनकपुर गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश कुमार सरोज और विनोद कुमार सरोज के बीच पुरानी रंजिश को लेकर गुरुवार की देर शाम मारपीट हो गई। जिसमें दिनेश कुमार सरोज, उनकी पत्नी मनीता सरोज, भाई प्रदीप सरोज, राम सकल सरोज, आकर्ष सरोज आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट में घायल मनीता सरोज पत्नी दिनेश सरोज की इलाज के दौरान रविवार को जिले के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। शव लेकर परिजन घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। मृतका के पति दिनेश कुमार सरोज के तहरीर पर मनोज कुमार सरोज पुत्र छविराज सरोज, विनोद सरोज पुत्र छविराज सरोज, सनोज सरोज पुत्र छविराज सरोज, संदीप कुमार सरोज पुत्र राम स्वारथ सरोज, प्रहलाद सरोज पुत्र स्वर्गीय बिरजू सरोज, विशाल सरोज पुत्र राजकुमार सरोज के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।