- जिला अस्पताल से वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर
- आरोप जन्म प्रमाण-पत्र समय से न बनवा कर देने पर हुई गाली-गलौज
जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भैसनी ग्राम प्रधान शंभू चौरसिया पर दबंगों ने लाठी-डंडा व रॉड, सरिया से प्राणघातक हमला कर दिया। यह हमला सोमवार दोपहर मृत्यु प्रमाण-पत्र सही समय पर ना बनवाकर देने को लेकर हुआ। घायल की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस एक को हिरासत में लेकर मामले की तफ्तीश कर रही है।
मल्हनी गांव निवासी मेवालाल परिवार के लोगों ने भैसनी गांव के प्रधान शुभ चौरसिया को किसी का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने को दिया था। जिसे ग्राम प्रधान समय से बनवाकर दे नहीं सके। जिससे नाराज मेवालाल परिवार के दबंग युवकों ने ग्राम प्रधान बेटे के मोबाइल पर फोन लगाकर गाली-गलौज किया। घर आने के बाद बेटे ने प्रधान को मामले की जानकारी दी। जिसकी पूछताक्ष करने वह दबंगों के घर पहुंच गए। दबंगों ने पहले प्रधान के साथ विवाद किया और बात बढ़ने पर उनपर जानलेवा हमला कर दिया। सूचना मिलने पर घायल ग्राम प्रधान को परिवार के लोगों द्वारा तुरंत जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर के लिए रिफर कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के बिना एक आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है,और दोषियों की तलाश जारी है। प्रधान और उनका परिवार काफी सरल, सहज व ईमानदार है। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों में होने पर रोष व्याप्त है। जिला व ब्लॉक प्रधान संघ के लोग भी इस घटना से काफी दुखी हैं। जिला प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग किया है। थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताए कि किसी प्रमाण पत्र को लेकर गाली गलौज देते हुए मारपीट हुई। जिला चिकित्सालय से जौनपुर प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। उन्होने बताया कि आरोपी मेवालाल को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।



