जौनपुर धारा, जौनपुर। जिले के सिरकोनी विकास क्षेत्र के नाथूपुर गांव में एकल विद्यालय अभियान द्वारा वन यात्रा के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अरविन्द कुमार पटेल रहें। वन यात्रा कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने बताया कि एकल विद्यालय अभियान पूरे भारत देश में अपनी सेवाएं दे रही हैं। गांव-गांव में विद्यालय लाकर ग्रामीण बच्चों को पढ़ना-लिखना सिखाने के साथ-साथ शारीरिक शिक्षा, योग शिक्षा, नैतिक शिक्षा और संस्कार देने का काम एकल अभियान करता है। जिसके तहत एकल अभियान सिरकोनी अंचल नाथूपुर के संच के विद्यालय ग्राम कल्याणपुर में वन यात्रा कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें गांव के प्रमुख सीनियर सिटिजन ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। साथ में एकल अभियान के जिला समिति पदाधिकारी उमेश चन्द्र, राहुल यादव, कामता प्रसाद आगमन पर ग्राम के मुख्य द्वार पर ही ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं द्वारा चंदन तिलक व फुल माला भव्य स्वागत करते हुए मंच तक ले जाया गया। जहां विद्यालय संचालन अनेकों बालगीतों के माध्यम से वेद मन्त्रों के उच्चारण से गांव वासी बहुत प्रसन्न हुए एवं सभी कार्यक्रम के पश्चात सभी को सम्मानित भी किया। एकल विद्यालय ग्राम कल्याणपुर के तमाम बच्चों को मुख्य अतिथि के द्वारा कापी, पेन व नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
Jaunpur News : बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की जरूरत : अरविन्द पटेल



