जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत उसरहटा गांव में बच्चों के विवाद में दबंगों ने लाठी डंडे से पीटकर कर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। क्षेत्र के उसरहटा गांव निवासी 42वर्षीय दानू पुत्र शफीक को मंगलवार की दोपहर में बच्चों के मामूली कहासुनी के दौरान हुई मारपीट में दबंगों ने लाठी डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायल की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
― Advertisement ―
जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए
जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
Jaunpur News : बच्चों के विवाद में दबंगों ने एक को पीटकर किया लहूलुहान


