― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : बंटवारे को लेकर कलयुगी पुत्र ने वृद्ध पिता को...

Jaunpur News : बंटवारे को लेकर कलयुगी पुत्र ने वृद्ध पिता को पीटा

  • वीएचयू में उपचार के दौरान मौत

जौनपुर धारा, खुटहन। गठाना गांव में एक सप्ताह पूर्व भूमि बंटवारे को लेकर कलयुगी पुत्र ने पिता की लाठी डंडा से जमकर पिटाई कर दिया। बचाव को आये दो भाई और भयहू को भी पीटकर घायल कर दिया। गंभीररूप से घायल पिता की बीएचयू में उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गई। वहां से शव थाने लाया गया। दूसरे पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पुत्र उसकी पत्नी और दो पुत्रों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। शव का अन्तिम संस्कार सुतौली घाट पर कर दिया गया। गांव निवासी 65वर्षीय अकालू निषाद के पांच पुत्र हैं। तीसरे नंबर का पुत्र दयाकांत निशाद उनसे भूमि बंटवारा को लेकर आये दिन विवाद करता रहता था। बीते 14जुलाई को इसी बात को लेकर अपने पिता से भिड़ गया। उनकी लाठी डंडा से पिटाई करने लगा। बचाव को आये उनके पुत्र रमाकांत और मेंहीलाल तथा पुत्रवधू अनीता को भी पीटकर अधमरा कर दिया। सभी घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जहां गम्भीर हालत देख पिता अकालू को बीएचयू रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। आरोप के आधार पर पुलिस ने दयाकांत, इनकी पत्नी अनीता, पुत्र गण सूरज व अभिषेक के खिलाफ उचित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपितों की तलाश सरगर्मी से की जा रही है।

Share Now...