जौनपुर धारा, मुंगड़ाबादशाहपुर। देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कराने से पूर्व नगर में भव्य शोभा यात्रा धूमधाम के साथ निकाला गया। पूजा-अर्चना व वेद मंत्रोच्चार के साथ मंदिर गर्भ ग्रह में प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। पकड़ी गोदाम स्थित श्रीबालाजी धाम मंदिर पर पिछले एक सप्ताह से प्रभु हनुमान, भगवान शंकर जी का शिवलिंग सहित अन्य देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का धार्मिक आयोजन चल रहा है। मंगलवार को प्रतिमाओं की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व नगर भ्रमण कर शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा मोहल्ला पड़ी स्थित श्रीबालाजी धाम मंदिर से शुभारंभ होकर मछलीशहर से नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए पुनः मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हो गई। शोभायात्रा में सैकड़ो महिलाएं व पुरुष एवं बच्चे पीतांबर वस्त्र धारण कर रथ के आगे-आगे सकीर्तन करते हुए चल रहे थे। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह रथ रोककर प्रभु हनुमान जी की आरती उतार कर आशीर्वाद लिया। महिलाएं घरों के छातों से पुष्प वर्षा की। शोभायात्रा मंदिर में पहुंचने पर आचार्य पंडितों ने भगवान की प्रतिमाओं की विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करने के बाद सनातन संस्कृति के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा कराई। इस अवसर पर राजकुमार ऊमरवैश्य नेता, मनोज जायसवाल, रवि ऊमरवैश्य, कन्हैयालाल, सदाशिव, राजेश कुमार, दिलीप कुमार, जितेंद्र कुमार, दीपक शर्मा, शिवकुमार लल्ला, कामता यादव, गुलाब, रंजीत गुप्ता, राजकुमार, रामजश सहित सैकड़ो महिलाएं व पुरुष मौजूद रहें।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Jaunpur News : प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा



