जौनपुर धारा,जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के देवकली कुकुङीपुर गांव निवासी आशीष यादव का चयन पुलिस विभाग में हो गया है। लोगों ने मिल बधाई दिया। बता दें पेसे से किसान रामधनी यादव का पुत्र आशीष यादव का पहले प्रयास में ही पुलिस विभाग में चयन हो गया। होली के अवसर पर परीक्षा परिणाम जारी होते परिजनों में खुशी का माहौल है। लोगों ने मिलकर एक दूसरे को बधाई दिया है। इस बारे में आशीष यादव का कहना है कि वह सिविल परीक्षाओं की तरफ तैयारी कर रहे हैं और लक्ष्य निर्धारित कर तैयारी करने पर सब कुछ हासिल किया जा सकता है। लोगों को कहेंगे कि वह शॉर्टकट छोड़ें मेहनत करें निश्चित ही सफलता मिलेगी। बता दें की आशीष यादव शिक्षक नेता वीरेंद्र यादव के भतीजे हैं।
― Advertisement ―
Jaunpur News : पुलिस विभाग मे आशीष का हुआ चयन


