― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने धरने पर बैठे अन्ना

Jaunpur News : पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने धरने पर बैठे अन्ना

जौनपुर धारा, जौनपुर। बीते 30अक्टूबर को गौराबादशाहपुर क्षेत्र में एक ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव की धारदार तलवार से हत्या  के विरोध में समाजसेवी जज सिंह अन्ना पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। ज्ञातव्य हो कि अनुराग यादव की हत्या जमीनी विवाद को लेकर की गई थी, जहां पड़ोसियों ने ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर तलवार से अनुराग की काट कर धड से अलग कर दिया था। घटना के बाद पुलिस ने सिर्फ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन पीड़ित परिवार और ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की है। इस मामले में प्रशासन की लापरवाही को लेकर जज सिंह अन्ना ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है और उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने न्याय नहीं दिया, तो वह धरने पर बैठे रहेंगे। अन्ना ने कहा, ‘हमारी मुख्य मांग है कि पीड़ित परिवार को 25लाख का मुआवजा, बेटियों को सरकारी नौकरी और परिवार को सुरक्षा के लिए असलहे का लाइसेंस दिया जाना चहिए जिसे वे अपनी रक्षा कर सकें। अनुराग के पिता ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर अन्ना के साथ अपनी आवाज उठाई और कहा, ‘हमें अपने बेटे के खोने का दुख है, लेकिन जब तक न्याय नहीं मिलता, तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे।

Share Now...