Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बारिश में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के निर्देश, डीएम ने तत्काल कार्रवाई को कहा

बारिश में क्षतिग्रस्त सड़कों और गड्ढों को लेकर जौनपुर डीएम सैमुअल पाल एन. ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। बरसात बाद स्थायी मरम्मत और ब्लैकटॉपिंग के लिए कार्ययोजना तैयार करने को भी कहा गया।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : नागरिकों को निर्वाचक नामावली में पंजीकृत होना ही आयोग...

Jaunpur News : नागरिकों को निर्वाचक नामावली में पंजीकृत होना ही आयोग का उद्देश्य

जौनपुर धारा, जौनपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता 01 जनवरी के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष सक्षिप्त पुनरीक्षण के अन्तर्गत 29 अक्टूबर 2024 को जनपद के समस्त मतदेय स्थल, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया है। 29 अक्टूबर से 28 नवम्बर तक उक्त कार्यालय पर जन सामान्य के निरीक्षण हेतु निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य है कि समस्त अर्ह नागरिक निर्वाचक नामावली में पंजीकृत हो जायें एवं निर्वाचक नामावली में दर्ज मृतक, डबल मतदाताओं के नाम विलोपित किया जाय तथा सूची में दर्ज नाम, पता, आयु एवं अन्य प्रविष्टियों में विद्यमान त्रुटियों इत्यादि को दूर कर त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार की जाय। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिनांक 09, 10 नवम्बर, 2024 एवं 23, 24 नवम्बर, 2024 को विशेष अभियान की तिथियां निर्धारित की गई है।