जौनपुर धारा, केराकत। नारी सशक्तिकरण अभियान के अन्तर्गत एकेएस एकाडमी मीरपुर देवकली में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें महिला कांस्टेबल प्रीती शर्मा और ममता शुक्ला ने कहा कि बेटियां आत्मरक्षा के लिए संकल्पित हो। किसी भी विपरीत परिस्थिति में मोबाइल से 181,112, 1076, 1090 पर कॉल करें। इस नम्बर पर काल करने वालों का नाम गुप्त रखा जाता है और तुरंत कार्रवाई की जाती है और पहचान गोपनीय रखी जाएगी। स्कूल की टीचर श्रेया विश्वकर्मा ने कहाकि छात्राएं विपरीत परिस्थिति में कोई भी असामान्य घटना होने पर मुझे अथवा कॉलेज स्टाफ को अवगत कराएं। इस मौके पर प्रिंसिपल राजकपूर यादव, दीपक श्रीवास्तव, अभिलाष सिंह, रेखा यादव, काजल सिंह आदि रही।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
Jaunpur News : देवकली में गोष्ठी कर छात्राओं को दिया सशक्तिकरण का मंत्र



