जौनपुर धारा, बदलापुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के अपने ननिहाल ग्राम रामनगर उपधान में रह रहा 13वर्षीय गुमशुदा बालक अभय सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी ऐली परसौली थाना उमरी बेगमगंज जिला गोण्डा को थानाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय पुलिस टीम के साथ सक्रियता से 03 घण्टे के अंदर बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने बताया कि उपरोक्त बालक शनिवार को दिन में 12.30बजे अपनी नानी के घर से बिना बताये कहीं चला गया था। जिसके संबन्ध में परिजनों द्वारा समय शाम 5 बजे सूचित किया गया। तत्काल प्रभावी कार्यवाही करते हुए त्वरित टीम बनाकर गुमशुदा बालक की तलाश में लग गये एवं आधुनिक तकनीकि मीडिया प्लेटफार्म शोसल प्लेटफार्म एवं पत्रकारों के मीडिया ग्रुप एवं पुलिस मीडिया का सहयोग लेकर थाना क्षेत्र जनपद व बाह्य जनपदों में सूचना प्रेषित कर सम्भावित रास्तों में सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन करते हुए क्षेत्र के कस्बा, सडक, किनारे दुकानदारों, राहगीरों से पूछताछ करते हुए सघन अभियान चलाकर न्यूनतम समय में गुमशुदा बालक को बदलापुर रेलवे स्टेशन के पास सकुशल बरामद कर लिए एवं आवश्यक लिखा पढी के पश्चात गुमशुदा बालक के परिजन पिता को आवश्यक दिशा निर्देश देकर सुपुर्द कर दिए। पुलिस के इस सराहनीय कार्य से पुलिस की जनता में खूब प्रशंसा हो रही है तथा पुलिस की छवि निखरी है एवं आम जनता का पुलिस के प्रति विश्वास बढा है।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
Jaunpur News : थानाध्यक्ष की सक्रियता से गुमशुदा बालक सकुशल बरामद

Previous article
Next article


