Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : डेढ़ माह बाद भी किशोरी के अपहर्ता को नहीं...

Jaunpur News : डेढ़ माह बाद भी किशोरी के अपहर्ता को नहीं पकड़ सकी पुलिस

  • नामजद आरोपित के खिलाफ 19 सितंबर को दर्ज है केस

जौनपुर धारा, खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से लगभग डेढ़ माह पूर्व लापता हुई किशोरी को बरामद करना तो दूर पुलिस नामजद आरोपित को गिरफ्तार तक नहीं कर सकी। किशोरी के स्वजन बेटी के साथ किसी अनहोनी घटना घटित होने की आशंकाओं को लेकर परेशान हैं। गांव निवासी किशोरी की माता ने अपने दूर के रिस्तेदार निजामुद्दीन निवासी ग्राम शंकरपुर थाना भगवानपुर जिला छपरा बिहार के खिलाफ 19सितंबर को नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया था कि निज़ामुद्दीन अक्सर उसके घर आता रहता था। गत 18सितम्बर को वह उसकी 14 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। हर संभावित ठिकानों पर तलाश के बाद भी उसका पता नहीं लगा। आरोप के आधार पर पुलिस ने उक्त रिस्तेदार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। किशोरी की माता का आरोप है कि केस दर्ज कर लेने के बाद पुलिस उसे ढूंढने का कोई उपक्रम नहीं कर रही है। घटना को डेढ़ माह से अधिक बीत जाने के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है। पुलिस टीम बिहार भेजी गई थी। लेकिन वह मिला नहीं। बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।