― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : चोरों ने कीमती जेवरात व नगदी पर फेरा हाथ,...

Jaunpur News : चोरों ने कीमती जेवरात व नगदी पर फेरा हाथ, जांच में जुटी पुलिस

जौनपुर धारा, केराकत। क्षेत्र के ब्राह्मणपुर(झमका) गांव में बीती रात चोरों ने घर के चार कमरों का ताला तोड़ लाखों रुपए के कीमती जेवरात समेत नगदी लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। विदित हो कि राजेंद्र प्रसाद यादव पुत्र स्व.रघुनाथ यादव रोजांतर की भांति खाना खाकर परिवार समेत सो गए। चोर आधी रात बाद घर के पीछे लगे जंगले के सहारे छत पर चढ़कर आंगन में उतरे और घर के चारों कमरों का ताला तोड़कर कमरे में रखे बॉक्स, गोदरेज अलमारी, सात छोटा बॉक्स में रखा सोने का एक मंगलसूत्र, एक सिकड़ी, एक झुमका, चांदी का एक मीना, तीन जोड़ी पायल, लगभग पन्द्रह सौ रुपए लेकर फरार हो गए। सुबह जब परिजनों की नींद खुली और घर के अंदर जाकर देखा तो चारों कमरे का दरवाजा खुला होने के साथ ही सामान बिखरा देख पैरो तले से जमीन खिंसक गई। जिसकी जानकारी घर के अन्य सदस्यों को देने के बाद आस-पास खोजबीन की गई। लेकिन कही कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

Share Now...