जौनपुर धारा,जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के सरायलत्ता चीनी गोदाम के पीछे मंदिर के पास रास्ते में सबमर्सिबल के लिए खुदवाए गए गड्ढे में गिरने से एक युवक की रविवार की देर रात मौत हो गयी। सोमवार की भोर में लोगों ने देखा तो कोहराम मच गया। पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की माने तो कपड़े का ठेला लगाने वाला युवक शराब के नशे में धुत था। चौकी प्रभारी पुरानी बाजार गोविन्द मौर्य ने बताया कि मुफ्ती मोहल्ला निवासी 26वर्षीय सेराज अहमद पुत्र मो.अहमद कोतवाली चौराहे के पास सड़क के किनारे ठेला लगाकर कपड़ा बेचने का काम करता था। जांच के दौरान पता चला कि तीन साल से काफी शराब पीता था। रविवार की रात भी वह काफी शराब पी रखा था। सेराज अहमद के घर जाने वाले रास्ते पर युसुफ अपने घर के सामने समरसेबुल लगवाने के लिए एक गड्डा खोदवाये थे, उसमें पानी भरा था। सेराज नशे में होने के कारण उसी गड्ढे में गिर पड़ा और नशे में होने के कारण उसी में रात भर गिरा पड़ा था। जिससे कयास लगाया जा रहा है कि ठंड लगने से उसकी मौत हो गयी। पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया गया है।
― Advertisement ―
ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Jaunpur News : गड्ढे में गिरने से युवक की मौत



