― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : खबरें एक नजर में...

Jaunpur News : खबरें एक नजर में…

Jaunpur News : महिला से सोने की चैन छिनैती करने वाला 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने रविवार की रात हुई महिला से सोने की चेन छिनैती की घटना को अंजाम देने के आरोपित को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चेन बरामद हो गई।

शहर के गूलरघाट निवासी दिनेश मोदनवाल की पत्नी विजयलक्ष्मी मोदनवाल रात करीब दस बजे बाजार से घर जा रही थीं। रास्ते में पंजाबी मार्केट के सामने हनुमान घाट मोड़ से बदमाश उनके गले से झपट्टा मारकर सोने की चेन छीनकर भाग गया। पीड़िता की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र, राज कालेज पुलिस चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव व उनके हमराहियों ने मिले सुराग पर सोमवार को केरारवीर मंदिर के पीछे से आरोपित सरायख्वाजा के प्यारेपुर निवासी सुजीत कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से छीनी गई करीब 30हजार रुपये की चेन बरामद हो गई।

Jaunpur News : 8 दिवसीय शिव महापुराण कथामृत का हुआ शुभारंभ

जौनपुर धारा, जौनपुर। गोपी घाट पर आयोजित 8 दिवसीय शिव महापुराण कथामृत आयोजन के सन्दर्भ में रविवार सांय 6 बजे सद्भावना पुल स्थित विसर्जन घाट से विशाल कलश यात्रा निकाला गया। जो शहर के प्रमुख मार्ग ओलंदगंज, शाही पुल, कोतवाली चौराहा, सब्जी मंडी, सुत्तहट्टी बाजार, अटाला मस्जिद, शाही किला से होते हुये पुन:सद्भावना पुल स्थित गोपी घाट पर पहुँच कर समाप्त हो गया।

जानकारी के अनुसार अन्तर्राष्ट्रीय भागवत भूषण बाल ब्यास कृष्णा दूबे महाराज का गोपी घाट पर शिवमहापुराण कथा 22 से 28 जुलाई तक सायंकाल 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक अपने मुखारबिंदु अमृत वर्षा करेंगे। कलश यात्रा में मुख्य रूप से सोनी कश्यप, ज्योति कसौधन, सोना अग्रहरि, रीता कश्यप, रितिका मोदनवाल, पायल किन्नर, बिट्टू किन्नर, वैभव कसौधन सहित आदि लोग मौजूद रहें।

Jaunpur News :  पांच वारंटियों को किया गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। विभिन्न थानों की पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत पांच वारंटियों को दबिश देकर घर से गिरफ्तार कर लिया। बक्शा थाना प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह व उनके हमराहियों ने बढ़ौना निवासी सगे भाइयों भुईंधर व सभापति, थानाध्यक्ष नेवढ़िया प्रशांत पांडेय की टीम ने कुत्तूपुुर निवासी चाहत दुबे उर्फ आर्यन को धर दबोचा।

महराजगंज के प्रभारी थानाध्यक्ष मंजय यादव व उनके सहयोगियों ने पूरा गंभीर शाह निवासी श्याम बहादुर यादव जबकि मड़ियाहूं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र व उनके सहयोगियों ने ब्रह्मदेवा निवासी देवनाथ को घर से पकड़ लिया। अलग-अलग विचाराधीन मुकदमों में बार-बार आदेश के बाद भी हाजिर न होने पर न्यायालय ने इन सभी के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया था।

Share Now...