Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : कागज पर रह गई दवा, निराश लौटे मरीज

Jaunpur News : कागज पर रह गई दवा, निराश लौटे मरीज

  • प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र करंजाकला का मामला
  • दवा लेने के लिए इंतजार कर रहे मरीज कुर्सी खाली

जौनपुर धारा, जौनपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला पर मरीज पर्चा लेकर डॉक्टर को दिखाए और जब दवा लेने गए तो मौके पर फार्मासिस्ट न होने से मरीज को निराश होकर बिना दवा लिए निराश लौटना पड़ा। बता दें कि सिद्दीकपुर गांव निवासी मंजू देवी अपनी पुत्री को दवा लेने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला पर गई, जहाँ पर्चा लेकर उनके साथ लगभग चार से पांच मरीज डॉक्टर को दिखाकर जब दवा लेने औषधि कक्ष में गये तो मौके पर फार्मासिस्ट मौजूद नहीं थे तथा घंटों इंतजार के उन्हे निराश होकर बिना दवा लिये लौटना पड़ा।