Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : आस्था के साथ मनाया भैया दूज का पर्व

Jaunpur News : आस्था के साथ मनाया भैया दूज का पर्व

  • बहनों की भाईयों के लम्बी उम्र की कामना, खिलाया प्रसाद

जौनपुर धारा, जौनपुर। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को भी आस्था और विश्वास के साथ भैया दूज का पर्व मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों के सिर पर तिलक लगाया एवं उनके दीर्घायु होने की कामना की। इससे पहले जगह-जगह गोधन कूटने की परंपरा का निर्वहन भी किया गया। हिन्दू मान्यता के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को भैया दूज का पर्व मनाया जाता है। इस दिन नदी व सरोवर में स्नान का विशेष महत्व होता है। इसी दिन हर भाई अपना महत्वपूर्ण कार्य छोड़ अपनी बहनों के पास जाते हैं और भाई दूज की मानक परंपरा का निर्वहन करते हैं। भैया दूज की तैयारी बहनों ने सुबह से की थी। गोधन कूटने के बाद बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और आरती उतारी। बाद में उनकी कलाइयों पर कलावा बांधकर उन्हें मिठाई खिलाई। भाइयों की लंबी उम्र की मिन्नत मांगते हुए हर वर्ष भैया दूज के अवसर पर उनकी उपस्थिति का वचन भी लिया है। इस अवसर पर भाईयों ने बहनों को उपहार भेंट किया।