Jaunpur News : अधिवक्ता के पुत्र को छेड़खानी का आरोप लगाकर पीटा
जौनपुर धारा, जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक चौराहे के निकट अधिवक्ता के पुत्र को कुछ लोगों ने छेड़खानी का आरोप लगाकर पीट दिया। वहीं दूसरे पक्ष ने भी आरोप लगाया कि छेड़खानी को लेकर उन्हें मारा पीटा गया है। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
मामला सोमवार रात्रि लगभग 9:00बजे का बताया जा रहा है। परमानतपुर मोहल्ला निवासी राजेश कुमार गुप्ता का 22वर्षीय पुत्र आदित्य गोलगप्पा खाने पॉलिटेक्निक चौराहे के पास गया था। वहां पहले से मौजूद सिकरारा थाना क्षेत्र के मलसिल गांव की दो महिलाएं भी थी, गोलगप्पा खाने को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इस संबंध में अधिवक्ता पुत्र का कथन है कि 8 और 10की संख्या में लोगों ने उसे बुरी तरह मारा पीटा तथा जानलेवा हमला किया गया है। दूसरी तरफ महिला पक्ष के लोगों द्वारा गाली-गलौज के साथ मारना पीटना जान से मारने की धमकी के साथ महिलाओं से छेड़खानी करने की तहरीर दिया। जिस पर पुलिस ने मामला पंजीकृत कर लिया है। इस सम्बंध में पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अभी अधिवक्ता पुत्र के मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Jaunpur News : तीन निरीक्षकों का फेरबदल, मड़ियाहूँ थानाध्यक्ष लाइनहाजिर
जौनपुर धारा, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा ने सोमवार की देर रात जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। इसी क्रम में मड़ियाहूं थाना के थानाध्यक्ष अनिल कुमार को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण पुलिस लाइन भेज दिया गया, वहीं मछलीशहर थाना के प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह को मड़ियाहूं कोतवाली का प्रभार सौंपा है। इसके साथ ही यजुवेंद्र कुमार सिंह को पुलिस लाइन से सिंगरामऊ थाने का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। त्रिवेणी सिंह को स्वाट 2 का थानाध्यक्ष मछलीशहर बनाया गया है।
Jaunpur News : गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जौनपुर धारा, जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने नईगंज में हुई गोली की घटना में वांछित चल आ रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लगभग तीन माह पूर्व नईगंज में स्थित ट्रैक्टर एजेंसी के पास सनी यादव को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया था, जिसमें वांछित चल रहे पंकज यादव पुत्र महेंद्र यादव निवासी बनपुरवा देवापार थाना कोतवाली मड़ियाहूं निवासी को शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार मिश्रा सहयोगी चौकी प्रभारी सरायपोखता सुनील कुमार यादव के साथ लेकर आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। लगभग तीन माह पूर्व में दिन के लगभग 11:00बजे बाइक सवार बदमाशों ने सनी यादव को गोली मार दिया था। घटना के समय एक वृद्ध महिला को भी गोली लगी हुई थी।



