Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Flash 30s

दिनदहाड़े नीलगाय की हत्या करने वाले भेजे गए जेल

जौनपुर धारा,सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के संतालपुर गांव में बुधवार को दिनदहाड़े नीलगाय की हत्या करने वाले तीन आरोपी जेल भेज दिए गए घटना के विषय में आपको बताते चलें कि बुधवार के दिन 2:00बजे के लगभग संतलपुर गांव के जंगल में पांच लोगों द्वारा मिलकर दो नीलगाय की हत्या कर दी गई थी। जिसमें समाजसेवी संदीप पाण्डेय की सक्रियता से मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अमित सिंह द्वारा तीन आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसकी विधिक कारवाई करते हुए जेल भेज दिया गया। उनके कब्जे से दो लोहे का चाकू व दो गणाशा बरामद हुआ। जेल जाने वाले में से नूर हसन चूड़ीहार, मुख्तार अली, व चंदन माली शामिल है। बाकी दो लोगों की तलाश पुलिस अभी भी कर रही है।

विभिन्न खेलों के खेल छात्रावासों में प्रवेश हेतु चयन परीक्षण

जौनपुर धारा,जौनपुर। खेल निदेशालय उ.प्र., लखनऊ के अधीन संचालित योजनाओं में से छात्रावास योजना के अन्तर्गत वर्ष 2025-26हेतु केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 2 से 16 अप्रैल 2025 तक आयोजित किया जायेगा।

श्रेष्ठता एवं रिक्त स्थान के सापेक्ष शिविर में चयनित खिलाड़ियों का चयन प्रदेश में संचालित विभिन्न 16खेलों में बालक/बालिका वर्ग में किया जायेगा। जनपद स्तर का चयन परीक्षण जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वॉलीबाल, फुटबाल, बैडमिण्टन, टी.टी.बालक वर्ग में 20फरवरी को होगा। क्रिकेट बालक वर्ग का जनपद स्तर पर चयन परीक्षण 21 फरवरी को होगा। कबड्डी, बास्केटबाल, तीरन्दाजी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग जिम्नास्टिक, जूडो एवं हैण्डबाल बालक का जनपद स्तर पर चयन परीक्षण 24 फरवरी को आयोजित किया जायेगा। जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वॉलीबाल, बैडमिण्टन एवं टी.टी.बालिका का जनपद स्तर पर चयन परीक्षण 22फरवरी तथा कबड्डी, बास्केटबाल, तीरन्दाजी, एथलेटिक्स एवं हैण्डबाल बालिका चयन परीक्षण 25फरवरी को किया जायेगा। जनपद स्तर पर सफल खिलाड़ी निर्धारित तिथि को मण्डलीय चयन परीक्षण में प्रतिभाग करेंगे तथा मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ी ही 5 मार्च से 9 मार्च तक आयोजित होने राज्य स्तरीय चयन परीक्षण/प्रतियोगिता में अपने मण्डल की ओर से प्रतिभाग करेंगे। जनपद स्तर एवं मण्डल स्तर पर खिलाड़ी अपने स्वयं के व्यय पर प्रतिभाग करेंगे। आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के इच्छुक खिलाड़ी खेल साथी पोर्टल प्ूूज्://ैैै.व्पत्ेaूप्ग्.ग्ह/aज्ज्त्ग्म्aूग्दह/a्स्ग्ह/त्दुग्ह पर लाग-इन कर आनलाइन आवेदन करना होगा। अभ्यर्थी द्वारा वेबसाइट पर उपलब्ध फार्म पूर्ण रूप से स्पष्ट शब्दों में भरा जायेगा। आवेदन पत्रों को भरकर डैशबोर्ड पर उपलब्ध माध्यम से निर्धारित शुल्क को आनलाइन खेल साथी पोर्टल के माध्यम से बैंक/कोषागार में जमा किया जायेगा। खिलाड़ी की आयु की गणना 01 अप्रैल से की जायेगी। जिम्नास्टिक एवं तैराकी में 12 वर्ष से कम के खिलाड़ियों का परीक्षण होगा तथा अन्य खेलों में 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा। मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का समस्त व्यय खेल विभाग द्वारा वहन किया जायेगा। शारीरिक दक्षता में उत्तीर्ण खिलाड़ियों का ही खेल कौशल एवं खेल प्रदर्शन का परीक्षण लिया जायेगा, जो भी खिलाड़ी शारीरिक दक्षता परीक्षण को उत्तीर्ण नहीं करेंगे उनका चयन नहीं किया जायेगा। जिसके परिणाम स्वरूप प्रदेश के विभिन्न खेल छात्रावासों में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सराहनीय प्रदर्शन करते रहे हैं। आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश हेतु चयन/ट्रायल्स से सम्बन्धित अधिक जानकारी हेतु जिला खेल कार्यालय, जौनपुर में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क किया जा सकता है।

ससुराल घूमने आया युवक को मनबढ ने पीटा

जौनपुर धारा,जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कड़ैला गांव अपने ससुराल में घूमने आया एक युवक को मनबढ युवक ने पीटकर लहुलुहान कर दिया। पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर एक के खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्यवाई में जुट गई।

बदलापुर थाना क्षेत्र के डढवा गांव का निवासी मुकेश गौतम 27अपने पत्नी के साथ मंगलवार को सरायख्वाजा के कड़ैला गांव निवासी रामधनी के घर आया हुआ था। शाम करीब 7बजे के आसपास मुकेश जब घर से थोड़ी दूर स्थित नहर पर घूमने के लिए गया तभी वहां पर एक मनबढ़ किस्म के युवक से वाद विवाद हो गया विवाद बढा तो युवक ने मुकेश को पीट कर लहूलुहान कर दिया। शोरगुल की आवाज सुनते ही आसपास के लोग जुट गए और आनन-फानन में मुकेश को एक निजी चिकित्सक के पास ले जाकर इलाज कराया और इसकी शिकायत सरायख्वाजा थाने पर की थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर घायल युवक का मेडिकल कराया गया और एक खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्यवाई की जा रही है।

ट्रेन से धक्का लगने के कारण किशोर की मौत

जौनपुर धारा, खेतासराय। बृहस्पतिवार को वाराणसी अयोध्या रेल खण्ड पर खेतासराय रेलवे क्रासिंग के समीप बकरी चराते समय दून एक्सप्रेस की चपेट में आने से किशोर की मौत मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिये शव का अन्तिम संस्कार कर दिया।

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की दोपहर नगर के कासिमपुर वार्ड निवासी शाहिद का पुत्र अदनान 14रेलवे ट्रैक के पास बकरी चरा रहा था। तभी खेतासराय स्टेशन की तरफ से हावड़ा दून 9 अप ट्रेन आ गई। अदनान बकरियों को ट्रैक से हटाते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। परिजन हॉस्पिटल ले जा रहे थे तभी रास्ते में अदनान की मौत हो गई। परिजनो ने देर शाम बिना पुलिस या जीआरपी को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली है।

Share Now...