― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Flash 30s

पैतृक दुकान को लेकर हुआ विवाद, दुकान में जड़ा ताला

जौनपुर धारा,जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के नगर पंचायत कजगांव बाजार में सोमवार को पैतृक दुकान को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दुकान में ताला बंद कर दिया। जिसको लेकर मामला तनाव पूर्ण होने लगा।

उक्त बाजार में असलम पुत्र अब्दुल रसीद तथा मोहम्मद सईद पुत्र अब्दुल बहाव की एक पैतृक सम्पत्ति कजगाव बाजार में है। उसमें एक पक्ष के मो सईद विवाद करते हुए उक्त प्रॉपर्टी पर ताला बंद कर दिया। सूचना पाकर थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव व एसआई धनुषधारी पाण्डेय मय फोर्स मौके पर जाकर असलम व उसके भाई आफताब तथा दूसरे पक्ष के मोहम्मद सईद व उसके भाई जहीर को गिरफ्तार कर दोनो पक्षों का चालान भेज दिया गया।

महिला सीनियर कबड्डी व जूनियर बालक हैण्डबाल प्रतियोगिता का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 20 जनवरी तक मथुरा में किया जायेगा। जौनपुर की महिला सीनियर कबड्डी खिलाड़ियों का जनपदीय चयन परीक्षण 15जनवरी को पूर्वान्ह 10.00बजे से इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जायेगा। जनपद स्तर पर चयनित सीनियर महिला कबड्डी खिलाड़ी ही 16जनवरी को आयोजित मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स, जो डॉ.सम्पूर्णानन्द स्पोटर््स काम्पलेक्स सिगरा, वाराणसी में प्रातः 10.00बजे से किया जायेगा। मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स उपरान्त मण्डल की टीम का गठन किया जायेगा, मण्डल स्तरीय टीम ही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। सीनियर महिला कबड्डी के लिए खिलाड़ियों का वनज 75 किग्रा0 या उससे कम होना चाहिए। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक हैण्डबाल प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 30जनवरी तक लखनऊ में किया जा रहा है। उक्त के क्रम में जनपद जौनपुर के जूनियर बालक हैण्डबाल खिलाड़ियों का जनपदीय चयन परीक्षण 20 जनवरी को पूर्वान्ह 10.00बजे से इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जायेगा। जनपद स्तर पर चयनित जूनियर बालक हैण्डबाल खिलाड़ी ही 21जनवरी को आयोजित मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स, जो डॉ.भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर, वाराणसी में प्रातः 10.00बजे से किया जायेगा, में प्रतिभाग करेंगे।

Share Now...