- Jaunpur News : निशु केशरी बने सपा के वार्ड उपाध्यक्ष
जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। राष्ट्रीय व प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर नगर समाजवादी पार्टी का विस्तार किया गया। जिसमें नव जागरण कल्याण सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष/संस्थापक निशु केशरी को सब्जी मंडी का उपाध्यक्ष बनाया गया।
बताते चलें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेशानुसार प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के अनुमति से जिला अध्यक्ष राकेश मौर्या की सहमति से नगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी मुंगरा बादशाहपुर तमजीद अशरफ के द्वारा नगर कार्यकारणी की प्रथम सूची में निम्न पदाधिकारी घोषित किए गए हैं।जिनमें तमजीद अशरफ अध्यक्ष (साहबगंज), पी.पी.गुप्ता महासचिव (गजराजगंज), निशु केशरी उपाध्यक्ष (सब्जी मण्डी), हरिश्चंद्र पटेल उपाध्यक्ष (पकड़ी), अफसर राईन उपाध्यक्ष (नईगंज), समशेर अली उपाध्यक्ष साहबगंज(बैंक रोड), आमीन बागवान कोषाध्यक्ष (कटरा), हसनैन अहमद (लाल बाबू) सचिव (नईगंज), अनुपम गौतम सचिव (पकड़ी), मिथिलेश पटेल सचिव (लतहरिया), सुनील कुमार गौतम सचिव(भगतसिंह वार्ड), चेताराम साईं सचिव(अंबेडकर नगर), मो.खुर्शीद सचिव(जंघई रोड), मो.जावेद सचिव(नई बस्ती), संजय पटेल सचिव(सराय रुस्तम), सुरेश शर्मा सचिव (नई बाजार) बनाए गए।
Jaunpur News : जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, पांच घायल
जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मसनपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर शनिवार की देर शाम दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें तीन महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर में भर्ती कराया गया। जिसमें प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने तीन महिला व एक पुरुष जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वही इस संबंध में बदलापुर पुलिस ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।