― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : हरिओम बजाज शोरूम पर चेंतक (ईवी) स्कूटर लॉन्च

Jaunpur Dhara News : हरिओम बजाज शोरूम पर चेंतक (ईवी) स्कूटर लॉन्च

  • एसबीआई ब्रांच मैनेजर ने फीता काटकर किया शुभारंभ

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। गजराजगंज मोहल्ला म स्थित हरिओम बजाज शोरूम पर बुधवार का चेतक ईवी स्कूटी लांच किया गया।जिसका शुभारंभ भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर निधि पटेल ने मंत्रोंच्चारण के साथ फीता काटकर स्कूटी का अनावरण किया। इस अवसर पर हरिओम बजाज शोरूम के प्रो.संजीत यादव ने बताया कि यह शोरूम पहली बार बजाज इलेक्ट्रिक स्कूटी का लॉन्च किया गया है। जिससे लोगों को सुविधा के साथ ईधन की बचत होगी। बताया कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटी एक बार चार्ज करने पर सौ किलोमीटर का सफर करेगी। यह स्टाइल, माइलेज, प्रदर्शन, आराम, सुविधा, सुरक्षा और तकनीक से लैस है। इसमें प्रâंट फ्यूल फिल, लंबी सीट आदि खूबी हैं। इस अवसर पर संजीत यादव, शारदा यादव, कन्हैया लाल यादव, किशोर पारीख, रमेश, अभय सिंह, िंरकू यादव, सरोज, जुगनू कुमार व पप्पू आदि उपस्थित रहे।

Share Now...