जौनपुर धारा,जौनपुर। जलालपुर थाने पर तैनात होमगार्ड जवान जगपत यादव व रामसमुझ यादव के सेवानिवृत्ति होने पर गुरुवार को जलालपुर थाना परिसर में प्रदीप दुबे अध्यक्ष होमगार्ड की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में फिल्म अभिनेता चन्दन सेठ व जलालपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह रहे। इस मौके पर थानाध्यक्ष ने कहा कि इनके साथ कार्य करने के दौरान काफी कुछ सीखने को मिला। हर सरकारी कर्मी के जीवन में यह क्षण आता है। सभी सरकारी कर्मी को कभी न कमी सेवानिवृत्त होना है। चन्दन सेठ ने सेवानिवृत्त होमगार्ड जवान के कार्यों की सराहना किया। बताया कि परंपरा है कि 60 साल के बाद हर किसी को सेवानिवृत्त होना है। इस दौरान फिल्म अमिनेता चन्दन सेठ व थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने जगपत यादव व रामसमुझ यादव को फूल माला, शॉल अंग वस्त्र, साइकिल देकर सम्मानित किया। बृजभूषण उपाध्याय प्लाट्न कमाण्डर, कृपाशंकर दुबे, प्लाटून सहायक कमांडर, सतीश उपाध्याय उपाध्यक्ष, सुनिल मिश्रा संगठन मंत्री, सुशील उपाध्याय संरक्षक, राजेश यादव कोषागार मंत्री, भानु सिंह, सुदर्शन मिश्र, बनारसी प्रजापति, दीपक दुबे, टिन्कू गिरि, मुहम्मद आजाद, रविन्द्र लाल समस्त पुलिसकर्मी व होमगार्ड मौजूद रहे।
― Advertisement ―
योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद : दिनेश टंडन
जौनपुर। लायन्स क्लब मेन द्वारा 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अन्तर्गत योग शिविर का आयोजन माया लान मछरहट्टा में आयोजित किया गया। जिसमे प्रशिक्षक...
Jaunpur Dhara News : सेवानिवृत्ति होने पर दो होमगार्ड जवान को दी गई विदाई
