― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : सुलतानपुर डकैती कांड में बदलापुर का एक बदमाश...

Jaunpur Dhara News : सुलतानपुर डकैती कांड में बदलापुर का एक बदमाश गिरफ्तार

जौनपुर धारा, बदलापुर। सुल्तानपुर में बीते 28अगस्त को सर्राफा व्यवसायी के यहां हुई। डकैती की घटना में वांछित एक लाख के इनामिया आरोपी सिंगरामऊ निवासी अजय उर्फ डीएम को सुल्तानपुर पुलिस ने शुक्रवार की भोर में मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। आरोपी अजय के ऊपर एक लाख का इनाम है।

पुलिस के मुताबिक सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के लारपुर गांव निवासी आरोपी अजय के पास से सफेद धातु के चार किलो आभूषण, एक असलहा 315 बोर व एक असलहा 12बोर व जिंदा व खोखा कारतूस व एक अदद मोटर साइकिल बरामद हुआ है। अजय उर्फ डीएम ग्राम लारपुर थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर का रहने वाला है। गिरफ्तारी के समय उसके पास से एक मोटर साइकिल, एक तमंचा, 3700रुपये नकद भी बरामद हुआ है।

Share Now...