Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  सर्ववैश्य समाज के लोगों को ब्रह्मकुमारी बहनों ने...

Jaunpur Dhara News :  सर्ववैश्य समाज के लोगों को ब्रह्मकुमारी बहनों ने बांधी रक्षा सूत्र

  • समाज में उत्कृष्ट कार्य लिए सर्ववैश्य समाज के पदाधिकारी हुए सम्मानित

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सभागार में को सर्ववैश्य समाज के पदाधिकारी का सम्मान समारोह व रक्षाबंधन एवं सांस्कृतिक  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजयोगिनी मनोरमा दीदी, अध्यक्ष राजकुमार ऊमरवैश्य, मुख्य सलाहकार आलोक गुप्ता पिन्टू, महिला मण्डल अध्यक्ष सुमन जायसवाल व संचालिका  अनीता दीदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। शनिवार को प्रयागराज से राजयोगिनी मनोरमा दीदी व अनीता दीदी ने सर्ववैश्य समाज के लोगो की कलाई में शिव परमात्मा की रक्षा सूत्र बांधा। इस दौरान समाज में उत्कृष्ट कार्य के लिए सर्व वैश्य समाज के लोगो में अध्यक्ष राजकुमार, आलोक गुप्ता पिन्टू, रामनारायण साहू, राजीव ऊमरवैश्य, पूर्व चेयरमैन शिव गोविन्द साहू, राजकुमार काजू, मनीष केसरी, निशु केसरी, राजीव कुमार गुप्ता राजू, वरुण गुप्ता, दीपू मोदनवाल, सुरेश चंद सोनी व राजकुमार केसरी तथा महिला मंडल में सुमन जायसवाल, पूजा ऊमरवैश्य, आशा साहू, नीलम, अर्चना, सत्यभामा, राधा, चित्रा, अनु, बीना व प्रिया ऊमरवैश्य आदि को ब्रह्मकुमारी बहनों ने अंगवस्त्रम् व स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया। इस दौरान राजयोगिनी मनोरमा दीदी ने कहा कि विचारों में पवित्रता को धारण कर अपने अंदर छिपे हुए दुर्गुण को निकाल शिव परमात्मा को अर्पण कर देना ही सच्ची राखी है। केंद्र की संचालिका अनीता दीदी ने बताया कि रक्षा बंधन के इस त्योहार का एक गहरा आध्यात्मिक रहस्य भी है। सर्व शक्तिमान परमात्मा द्वारा सर्व मनुष्यात्माओं की सुरक्षा की स्मृति का यह पर्व है। वक्ताओं में आलोक गुप्ता, राजकुमार नेता, राजीव गुप्ता व सुमन जायसवाल ने सामूहिक रूप से कहा कि रक्षाबंधन संस्कृति तथा मानवीय मूल्यों को प्रत्यक्ष व आध्यात्मिक रहस्य को प्रकाशित करने वाला और भाई बहन के रिश्ते की स्मृति दिलाने वाला पर्व है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संचालिका अनीता दीदी तथा संचालन राखी बहन ने किया। इस अवसर पर आलोक गुप्ता पिन्टू, निशु केसरी, सुजीत मोदनवाल, सुमित गुप्ता, संदीप कसेरा, सोनी ऊमरवैश्य, सुरेश सोनी, विक्की गुप्ता, दीपा बहन, रजनी बहन, ज्योति, खुशबू, बबीता आदि मौजूद रहे।

Share Now...