Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : सर्प दंश से युवक की मौत 20 दिन...

Jaunpur Dhara News : सर्प दंश से युवक की मौत 20 दिन पहले पैदा हुई बेटी

जौनपुर धारा,बरसठी। स्थानीय क्षेत्र के परियत गांव में बीती रात सोते समय युवक की सर्प दंश से हुई मौत।

आप को बता दें राजकुमार मौर्या पुत्र रामलखन मौर्या उम्र 29वर्ष बीती रात अपने घर में परिवार के साथ सो रहे थे कि रात लगभग 2:00 बजे सर्प ने काट लिया। उसकी पत्नी घर के और लोगो को बुलाने में लग गई। जब तक परिजन युवक को अस्पताल लेकर पहुंचते रास्ते में ही उसकी मौत हो चुकी थी। राजकुमार मूल रूप से सुरेरी थाना क्षेत्र के भानपुर गांव का रहने वाला था। लेकिन वह बचपन से ही अपने मामा के घर पर रहने लगा था। जिसके कारण उसका कागजीय प्रमाण पत्रों में परियत ही मूल निवास स्थान हो गया था। राजकुमार की शादी अभी 6वर्ष पूर्व रोशनी देवी से हुई थी। जिससे 4 वर्ष का बेटा और अभी 20 दिन पहले एक बेटी हुई है। जिसके सर से पिता का साया अब उठ गया है। इस घटना से पूरे गांव में शोक व्याप्त है। वहीं पुलिस परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए युवक का पोस्टमार्टम कराने के लिए शव कब्जे में ले लिया है।