― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : सर्प दंश से किशोरी की हुई मौत

Jaunpur Dhara News : सर्प दंश से किशोरी की हुई मौत

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। आलमारी से पढ़ने के लिए किताब निकालने गई किशोरी को बीती रात करीब 8 बजे सांप ने काट लिया। जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के छनेहता गांव निवासी 14वर्षीय खुशी पाल पुत्री सुरेंद्र पाल बीती रात करीब 8बजे पढ़ने के लिए आलमारी से अपना किताब निकाल रही थी। उसी समय आलमारी में बैठे सांप ने उसे डंस लिया और वह अचेत होने लगी। परिजनों को इसकी जानकारी होते ही इलाज हेतु तत्काल उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगरा बादशाहपुर ले आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख चिकित्सक ने बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक किशोरी सराय चौहान में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 8 की छात्रा थी।

Share Now...