Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  सर्प के काटने से वृद्ध की मौत

Jaunpur Dhara News :  सर्प के काटने से वृद्ध की मौत

  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के धौरइल गांव का मामला

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बृहस्पतिवार की सुबह एक व्यक्ति को सर्प ने काट लिया। हालत खराब होने पर परिजन जिला अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बता दें कि धौरइल गांव निवासी प्रेमचंद पाण्डेय गुरुवार की सुबह 5बजे सो कर उठने के बाद जैसे ही घर में प्रवेश किये पहले से बैठे सर्प ने उनके पैर में काट लिया। इसकी जानकारी उन्होने घर के लोगों को दी। परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां पर चिकित्सक ने देखते ही मृत्यु घोषित कर दिया। घर वालों को सूचना लगते ही कोहराम मच गया। मृतक के तीन पुत्र महाराष्ट्र(पुना) में रहकर नौकरी करते हैं। इसकी सूचना उन लोगो को दी गई। उनके आने के बाद शव का अंतिम संस्कार देर रात वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर किया गया। मुख्य अग्नि उनके बड़े बेटे राजेश पाण्डेय ने दिया।