Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : सम्प्रदायिकता और नफ़रत फैलाने वाली भाजपा की दवाई...

Jaunpur Dhara News : सम्प्रदायिकता और नफ़रत फैलाने वाली भाजपा की दवाई है पीडीए : श्यामलाल

  • भाजपा पर जमकर बरसे सपा के प्रदेश अध्यक्ष

जौनपुर धारा, सुजानगंज। स्थानीय क्षेत्र के एक मैरिज हाल मे आयोजित विश्वकर्मा पूजा के आयोजन मे मुख्य अतिथि श्यामलाल पाल भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार लोगों के साथ शोषण की है। पेपर लीक की सरकार, संविधान को ख़त्म करने वाली और आरक्षण को खत्म करने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि सपा पीडीए की सरकार है। यह वो पीडीए है, जो भाजपा सरकार की दवा है। इसी की वज़ह से भाजपा आज घबराई हुई है। इसी पीडीए की वजह से ही आज सपा देश की तीसरे नंबर की पार्टी बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार हर काम जाती देखकर कर रही है, खासकर वह यूपी में एनकाउंटर सिर्फ मुसलमान और यादवों का किया जा रहा है। शिक्षा पर उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सिर्फ शिक्षा को समाप्त करना चाहती है। वह चाहती है कि शिक्षा सिर्फ पूजीपतियों तक ही सिमित रहे। यदि देश मे एक देश एक चुनाव लाया जा सकता है तो एक देश एक शिक्षा की नीति सरकार क्यों नहीं अपनाती। उन्होंने अपने पार्टी के बारे मे बताया की उनकी पार्टी का मुख्य उद्देश्य समाजवाद है। जिसमे प्रत्येक वर्ग का विकास निहित है। जबकि वर्तमान सरकार केवल पूजीवाद पर ही निर्भर है। मुख्य अतिथि के अलावा विधयाक पंकज पटेल, सदस्य विधान परिषद आशुतोष सिन्हा, विधायक शैलेन्द्र यादव ललई, लालबहादुर यादव, पूर्व मंत्री राजनारायण बिन्द, पूर्व मंत्री संगीता यादव, राजेंद्र बहादुर यादव, जिला पंचायत सदस्य लल्लन यादव व ननकू यादव आदि वक्ताओ ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश सचिव राजेश यादव तथा संचालन राजेश विश्वकर्मा ने किया। इस मौके पर पूर्व प्रत्याशी नगर पालिका शैलेंद्र साहू, संगीता यादव, पंचम पटेल, राजेश विश्कर्मा, जय प्रकाश प्रिन्शू, हीसामुन्नदीन, सुशील दूबे, राजमूर्ति सरोज, दिनानाथ सिंह, महेन्द यादव रमापति यादव, सुशील श्रीवास्तव, अवधेश पटेल, रामलाल पटेल, विधानसभा अध्यक्ष राम अकबाल यादव, शारदा यादव, राम सनेही यादव व नन्हकू यादव समेत आदि सैकड़ो सपा कार्यकर्ता लोग उपस्थित रहे।

Share Now...