जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्शा ब्लॉक सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव में बुधवार को रविन्द्र कुमार दूसरी बार भारी बहुमत से विजयी घोषिग किये गए। ब्लॉक मुख्यालय पर दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक हुए मतदान में कुल 167 सफाईकर्मियों में 164लोगों ने मतदान किया गया। तीन बजे के बाद हुई गिनती में अध्यक्ष पद के लिए रविन्द्र कुमार को 132मत जबकि वीरेन्द्र सिंह को महज 32 लोगों ने मत दिया। जबकि इसके पूर्व रमापति यादव मंत्री, राजकुमार सिंह कोषाध्यक्ष, मनोज कुमार सरोज मंत्री एवं सतेन्द्र कुमार संप्रेक्षक पद के लिए निर्विरोध चुने गए। सफाईकर्मीयों ने विजयी प्रत्याशियों को माला पहनाकर स्वागत किया। इसके पूर्व जिला से पहुँचे चुनाव अधिकारियों ने विजेताओं को सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) राम सिंह यादव के हाथों प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष केशरी, लाल साहब, इंद्रेश यादव आदि लोग महजूद रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
Jaunpur Dhara News : सफाई कर्मचारी संघ चुनाव ने रविन्द्र कुमार चुने गए अध्यक्ष



